दिनेश कुमार रजक/ मिहिजाम: : चित्तरंजन में एरिक लकड़ा हत्याकांड के विरोध में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एरिक लकड़ा, जो एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी और सीएलडब्ल्यू कर्मचारी थे, 8 मार्च को हुआ जघन्य अपराध और 30 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लोगों ने एरिक लकड़ा के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की और पुलिस प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने "जस्टिस फॉर एरिक लकड़ा" और "पुलिस प्रशासन हाय हाय" जैसे नारे लगाए। सभी नेता ने थाना में प्रदर्शन कर 13 तारीख तक के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वरना उग्र आंदोलन की बात कही। पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य मांगें:
एरिक लकड़ा के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
चित्तरंजन टाउनशिप में सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम लगाया जाए।
कर्मचारियों, निवासियों और उनके परिवारों की सुरक्षा पक्का करने के लिए सिक्योरिटी व्यवस्था को मज़बूत किया जाए।