दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो

फर्रुखाबाद। जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने की चर्चा के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे के नेतृत्व में दिया गया।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि देश के प्रमुख एयरपोर्ट का नामकरण महान क्रांतिकारियों के नाम पर किया जाना चाहिए, ताकि उनके योगदान और बलिदान को याद रखा जा सके। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति से इस संबंध में विचार करने की मांग की।

इस दौरान जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी, नानकराम दुबे, शिवम वाजपेयी, अरुण मिश्रा, रमेश चंद्र त्रिपाठी, एडवोकेट आशुतोष मिश्रा सहित मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।