संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर
रामा इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ,किरतपुर के होम साइंस विभाग द्वारा प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल, नवाचार एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों, डाइंग एवं प्रिंटिंग तथा विभिन्न रचनात्मक वस्तुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उनके व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मक सोच, कौशल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, लगन और मेहनत के साथ अपने द्वारा तैयार की गई वस्तुओं का प्रदर्शन किया |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामा एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री अरुण गोयल एवं प्राचार्य डॉ. डबलेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों और रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष रचना चौधरी , शुभांगी भारद्वाज एवं भूमिका नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ . रवीश कुमार ने दी |