*रफ्तार मीडिया हजारीबाग*
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 935 कार्टन अंग्रेजी शराब से लदे एक 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर झुरझुरी स्थित झारखंड होटल परिसर में खड़े संदिग्ध ट्रक की जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने ट्रक चालक दलजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया।
जहां शराब भी बरामद की गई, जिस पर फॉर सेल इन यू.टी. चंडीगढ़ था।इस मामले में बरकट्ठा थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज कर बीएनएस और उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। छापेमारी टीम में बरकट्ठा अंचल पुलिस और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।