डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण:पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा आज गोपालपुर थाना अंतर्गत ग्रामीण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। एसपी ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज करने तथा हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाने का कड़ा निर्देश दिया।

बालिका विद्यालय में सुरक्षा का पाठ:
इसी क्रम में एसपी नवगछिया ने गोपालपुर स्थित प्रोजेक्ट इंटर बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, डायल-112 के उपयोग और आपात स्थिति में सजग रहने के गुर सिखाए।

डायल-112 बनी फरिश्ता:
दूसरी ओर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में मानवता की मिसाल देखने को मिली। जाह्नवी चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना डायल-112 को मिली। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

न्यायालय से सजा:
न्याय के मोर्चे पर भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। माननीय अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, नवगछिया की अदालत ने नवगछिया थाना कांड संख्या-165/24 (धारा-25(1-B)A, 26(1) आर्म्स एक्ट, GR No-240/24) के अभियुक्त दिलखुश कुमार यादव, पिता विजय यादव, ग्राम डिम्हा, थाना गोपालपुर को दोषी पाते हुए धारा 25(1-B)A में 3 वर्ष कठोर कारावास और 4000 रुपये अर्थदंड तथा धारा 26(1) में 6 माह कारावास और 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।वहीं एक अन्य मामले कांड संख्या-103/16 (धारा-279, 337, 338 भा.दं.वि., GR No-656/16) के अभियुक्त मुकेश कुमार मंडल, पिता जगन्नाथ मंडल, साकिन हरनाथ चौक, थाना गोपालपुर को माननीय न्यायालय ने तीनों धाराओं में 100-100 रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया।