लोकेशन=मुंडेरवा बस्ती। प्रमोद यादव 
बस्ती जिले के मुंडेरवा कस्बे मे सड़क के किनारे दोनों तरफ पटरी कारोबारियों द्वारा सड़क पर कब्जा किये जाने से आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है।जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा नगरपंचायत में शिकायत भी किया गया था।शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नगर अधिकारी कीर्ति सिंह द्वारा आज रोड के किनारे से अतिक्रमण को हटवा दिया गया।
बुधवार को मुंडेरवा नगरपंचायत के कस्बे में सड़क पटरी के किनारे पटरी कारोबारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया था।जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा बार बार किया जाता रहा है।लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे तक अतिक्रमण करने से आये दिन जाम लगा करता है।जिसकी वजह से स्कूल बस,एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी वाहनों को घंटों जाम मे फसकर परेशान होना पड़ता है।आज नगर अधिकारी कीर्ति सिह ने नायब तहसीलदार बीर बहादुर सिंह और मुंडेरवा पुलिस टीम के सिथ मिलकर नगरपंचायत के कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण को हटवा दिया।
नगर अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद लोगों को बार-बार नोटिस दिया गया, किंतु कोई खाली नहीं कर रहा था।जिसकी वजह से आज पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटवा दिया गया है।