गोवर्धन रजक रफ्तार मीडिया संवाददाता धनबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), गोविंदपुर पूर्वी मंडल की मासिक बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष गोविंद राय की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य अतिथि का मार्गदर्शनबैठक में मुख्य रूप से गोविंदपुर पूर्वी मंडल की प्रभारी सह जिला मंत्री एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता जया कुमार उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने, सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया।बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्पबैठक के दौरान मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने की बात कही। बैठक का मुख्य नारा "संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम" रहा।बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यइस बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:धनीराम महतोबमबम सावबलराम प्रसाद सावपंकज सिंहसतराम सिंह चौधरीअनुप सावअरुण दोसंधीरोशन कुमारअमित बजाजश्रीराम शर्माराम गुप्तागौतम मंडलदीपक मंडलसृष्टि मंडलराजेंद्र रजवारशिव गोस्वामीदीपक धीवरसंदीप लायकआनंद महतो।