कानपुर। कमिश्नरेट के पूर्वी जोन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकेरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन परिसर से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को एयरफोर्स स्टेशन परिसर में एक युवक अनधिकृत रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा कर्मियों ने संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मिली बाइक के कागजात नहीं मिले। जांच में बाइक चोरी की निकली, जो MES के ठेकेदार की बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान शिवा उम्र 19 वर्ष, निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
*संवाददाता - राजन साहू, कानपुर*