रफ्तार मीडिया संवाददाता /पवन गुप्ता

खलारी : खलारी थाना क्षेत्र के मानकी निवासी नागेश्वर महतो के निजी तालाब से अज्ञात चोरों द्वारा भारी मात्रा में मछली चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की है, जहां चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर तालाब को अपना निशाना बनाया।शुक्रवार सुबह जब नागेश्वर महतो अपने तालाब के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि तालाब की बाउंड्री (घेराबंदी) टूटी हुई है। इसके साथ ही कुछ मरी हुई और तड़पती हुई मछलियां वहीं आसपास बिखरी पड़ी थीं। जब उन्होंने तालाब का मुआयना किया, तो पाया कि लगभग 50 से 60 किलो बड़ी मछलियां गायब थीं। बाद पीड़ित नागेश्वर महतो ने तुरंत इसकी सूचना खलारी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से स्थानीय  ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन को लगाम लगाने की सख्त जरूरत है।