राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता एक्सन मोड में है.इसी एक्शन के बाद उन्होंने बोकारो एसएफसी गोदाम में औचक निरीक्षण किया. जिसमें भारी अनियमितता पाई. इस गोदाम में न तो स्टॉक पंजी ना वितरण पंजी पाईं गई. सारा पंजी एजीएम के घर पाया गया. पुलिस ने जब पंजी को लाकर मंत्री बन्ना गुप्ता को दी तो पंजी अप्रैल माह से अभी तक किसी प्रकार के अनाज का संधारण नहीं मिला. जब मंत्री ने संधारण कर भंडारण की स्थिति का जायजा लिया तो चीनी चावल गेहूं नमक कोई भी आपूर्ति चीज का भंडारण सही नहीं पाया. वहीं मंत्री पत्रकारों से भी मुखातिब होते हुए कहा कि यहां तीन महीने से स्टॉक मेंटेन नहीं किया गया है. उन्होंने बोकारो उपायुक्त को कहा है कि इन सभी का भौतिक सत्यापन कर एजीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करें. कोई भी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे जो दोषी होंगे. मालूम हो कि जब मंत्री ने जांच शुरू की तो कोई भी पंजी गोदाम में नहीं थे. सभी पंजी AGM के घर थे उन्होंने पुलिस को भेजकर पंजी मंगवाया.