गोवर्धन रजक/धनबाद। मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों को रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज, 18 जून 2026 को जिला खेल विभाग, धनबाद द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के युवा खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।खिलाड़ियों ने पेंटिंग से दिया संदेशकार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के बीच एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों और रंगों के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया। युवाओं ने कैनवास के जरिए संदेश दिया कि एक स्वस्थ जीवन शैली ही देश और समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है।खेल और अनुशासन ही नशे का तोड़इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों को खुद सजग रहने और अपने परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद ने कहा कि खेल और स्वस्थ जीवनशैली नशे के विरुद्ध सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच के साथ समाज में बदलाव लाने का आह्वान किया।