गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम सीट से मेयर प्रत्याशी सह भाजपा नेता नागेश्वर दास आज झामुमो का दामन थाम लिए। उन्होंने झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को समर्थन देने की भी घोषणा की। मंत्री सुदिव्य सोनू की उपस्थिति में नागेश्वर दास अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल होने की घोषणा की। मंत्री ने झामुमो में शामिल होने पर उनका स्वागत किया और प्रमिला मेहरा की भारी बहुमत से जीत का भरोसा जताया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।