रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत रायपुर सहित मंडल के 36 रेलवे स्टेशनों और 07 रेलवे उपक्रमों में एक दिवसीय ‘पैन इंडिया रेल जनसंवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को जानना तथा यात्री सुविधाओं एवं रेल सेवाओं में निरंतर सुधार करना है। 

कार्यक्रम के दौरान कोचिंग डिपो-दुर्ग, पीपी यार्ड-भिलाई, मंडल रेलवे चिकित्सालय-रायपुर, डीजल लोको शेड-रायपुर, इलेक्ट्रिक लोको शेड-भिलाई, मेमू शेड-भिलाई और उप मंडल रेलवे चिकित्सालय-भिलाई सहित विभिन्न रेलवे परिसरों में जनसंवाद गतिविधियां आयोजित की गईं।