ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी:पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला थाना कांड संख्या-129/25 के प्राथमिक अभियुक्त प्रिंस कुमार, पिता-रामबली सिंह, सा0 बेला, थाना-चिरैया, जिला पूर्वी चंपारण के घर पर पुलिस ने विधिवत इश्तिहार तामिला किया है। प्रिंस कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था।

महिला थाना की टीम ने आरोपी के घर के मुख्य द्वार पर इश्तिहार चिपकाकर न्यायालय के आदेश की तामिला की। पुलिस ने कहा कि अब आरोपी को निर्धारित तिथि तक कोर्ट में हाजिर होना होगा, वरना कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी।