बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार :बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार एन एच 320 पर गोमिया के पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी जी ने  आरव सुपर मार्ट का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर आरव सुपर मार्ट के संचालक ने पूर्व विधायक बबिता देवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, “स्थानीय स्तर पर नए प्रतिष्ठानों की स्थापना रोजगार सृजन, व्यापारिक विकास एवं क्षेत्र की आर्थिक मजबूती का आधार बनती है। ऐसे सकारात्मक प्रयास समाज की प्रगति एवं आत्मनिर्भरता को नई दिशा प्रदान करते हैं।” उन्होंने आरव सुपर मार्ट के सफल संचालन, निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देकर प्रोत्साहित किया। वहीं इस मौके पर बब्ली जैन, अनूप कुमार, सत्यम कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।