रफ्तार मीडिया ब्यूरो, जसवां परागपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल युवा आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ चौतरफा हमला बोला है और पांच लाख सरकारी नौकरियों के वादे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से श्वेत पत्र जारी करने की जोरदार मांग उठाई है। रैली में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए लगभग 4 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं लेकिन चुनाव के समय युवाओं से किए गए रोजगार के वादों का आज तक कोई ठोस हिसाब नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने बेरोजगारों को जो पांच लाख सरकारी नौकरियां देने की सबसे बड़ी गारंटी दी थी वह केवल एक चुनावी घोषणा नही