दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मां गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों की मदद के लिए वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य की पहल पर राहत एवं सेवा कार्य किया गया। बाढ़ प्रभावित गढ़िया, कनकापुर, तेरा, महमदपुर, चैनगंज और खानपुर गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया गया।
बाढ़ के चलते इन गांवों में कई परिवारों के सामने भोजन और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे संकट के समय डॉ. नवल किशोर शाक्य की ओर से राहत भोजन वितरण की पहल की गई। कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की टीम ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर सैकड़ों लोगों तक भोजन पहुंचाया।
बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा कार्य में किया सहयोग
राहत भोजन वितरण अभियान में मोनू कुशवाहा, संदीप यादव, शिवपाल यादव, रमेश कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, जवाहर सिंह (पूर्व प्रधान), उदय सिंह कुशवाहा, धर्मजीत कुशवाहा, अनिल यादव, संतोष यादव, विजयकांत शर्मा, आकाश शर्मा, दुर्गेश कुशवाहा (महमदपुर), पंकज कुशवाहा, प्रखर गंगवार, आकाश कुशवाहा, राम शंकर यादव, अभिराज कुशवाहा, रेहान खान और मनीष यादव सहित खंडोली टीम के सदस्यों ने सहयोग किया।
राहत कार्य के दौरान टीम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। डॉ. नवल किशोर शाक्य की ओर से संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की गई।
डॉ. नवल किशोर शाक्य ने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
अमृतपुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।