पांकी थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाट भव्य समारोह के साथ किया गया । उद्घाटन कार्यक्रम में पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार सहित जिले एवं प्रखंड के कई प्रशासनिक पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
नवनिर्मित थाना भवन के उद्घाटन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन पुलिस प्रशासन को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा आम लोगों को भी अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी पुलिस सेवाएँ मिल सकेंगी।