दुमका में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने दुमका उपायुक्त ए. दोड्डे के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है. आशा लकड़ा ने बताया कि वह पिछले 24 घंटा से दुमका में है और उपायुक्त के साथ उनकी पहले से निर्धारित मीटिंग थी पर उपायुक्त मीटिंग में नहीं पहुंचे और न ही कल से एक बार कॉल कर कुछ जानकारी दी कि उनकी कोई व्यस्तता है. एसटी आयोग की सदस्य ने कहा कि यहां प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गई है. इसलिए मैंने उपायुक्त के खिलाफ कारवाई के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को लिखा है.