राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता /गांडेय

आजादी के पावन पर्व और देशभक्ति के माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
​हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और जुबान पर 'वंदे मातरम' तथा 'भारत माता की जय' के नारों के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर हुंकार भरी। यह तिरंगा यात्रा गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित दसडीह शिव मंदिर से गांडेय बाजार होकर लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय करते हुए धोबिया मोड़ तक निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में देशभक्ति का जनसैलाब देखने को मिला।
​इन दिग्गजों की रही मुख्य मौजूदगी
​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे, पूर्व विधायक ​लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व जिला अध्यक्ष ​यदुनंदन पाठक, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष ​एंथोनी स्वामी,
गांडेय मंडल अध्यक्ष ​प्रकाश यादव,
ताराटांड ​चिंतामणि सिंह, 
​इसके अलावा हरिबोल पाठक, बलदेव राय, मनोज राय, वीरेंद्र पाण्डेय, गौतम पाठक, नरेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, रंजीत स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक पूरी ऊर्जा के साथ इस यात्रा में शामिल हुए।