विभूति सिंह/भागलपुर

बीते 25 जून को वादिनी द्वारा खरीक थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि उसके बड़े दामाद द्वारा उसकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।जब पीड़िता एवं उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो दामाद के द्वारा भाई के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया।इस संबंध में खरीक थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए खरीक थाना टीम द्वारा इस मामले में संलिप्त अभियुक्त कासिम टोला पूर्वी घरारी निवासी स्व मो ताहीर के पुत्र मो गुड्डू और मो लड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया एवं अग्रतर विधिसम्मत कारवाई की जा रही है।