प्रमेश पांडे बालूमाथ/बालूमाथ (लातेहार):बालूमाथ थाना क्षेत्र के राम घाट बारा मैदान में लातेहार पुलिस के तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय एवं विश्वास को मजबूत करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ बालूमाथ विनोद रवानी, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार एवं मुखिया मारांगलोइया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर मैच का शुभारंभ किया।इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें सरना क्लब बसिया, फुटबॉल क्लब भगिया, SCGC टीम गणेशपुर, सरना संगम क्लब धाधू, आजाद क्लब शांति, न्यू 11 स्टार क्लब बारा, सरना स्पोर्टिंग क्लब मारांगलोइया तथा बालूमाथ थाना की टीम शामिल रही। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ और सुदृढ़ रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है और यह संदेश जाता है कि पुलिस हमेशा जनता के सहयोग के लिए तत्पर है।कार्यक्रम में एसआई देवेंद्र कुमार, एसआई गौतम कुमार, मनदीप कुमार, दिलीप भगत सहित सभी खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच का कमेंट्री विनोद कुमार एवं मनदीप द्वारा किया गया।यह आयोजन क्षेत्र में पुलिस-जन सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा