ओम प्रकाश तिवारी /मोतिहारी
महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मोतिहारी पुलिस द्वारा "नया सवेरा 3.0" अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र स्थित एमजेके गर्ल्स हाईस्कूल में छात्राओं को विभिन्न सामाजिक अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
सुरक्षा और कानूनों की दी गई जानकारी
पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध) उमेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, नाबालिगों की सुरक्षा, पुलिस दीदी पहल तथा विधि पलक युवक जैसी योजनाओं एवं कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर समय पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
जागरूकता टीम में शामिल रहे
उमेश कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध
पुनिर्वध कुमार सिन्हा – प्रभारी, एएचटीयू (AHTU)
पूनम कुमारी – थानाध्यक्ष, महिला थाना
संदीप कुमार – सी.पी.ओ.
अभिषेक कुमार – चाइल्ड हेल्पलाइन
रैली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बैनर के साथ जागरूकता रैली निकालकर समाज में महिला एवं बाल सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को निर्भीक होकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
मोतिहारी पुलिस ने कहा कि "नया सवेरा 3.0" अभियान के माध्यम से जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।