ब्यूरो रफ्तार मिडिया कुशीनगर..
कुशीनगर। विकास खण्ड पडरौना की ग्राम पंचायत खनवर बकलौली में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद हुई जांच में सभी आरोप निराधार निकले हैं।
जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्याम सुन्दर इकरनौरिया और अवर अभियन्ता धर्मेन्द्र कनौजिया ने 24 सितंबर 2024 को पंचायत का निरीक्षण किया। जांच में केन्द्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और मनरेगा के तहत कराए गए कुल 5 कार्यों को देखा गया।
जांच रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता विजय कुमार मल्ल द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए।
1. *खड़ंजा कार्य:* बच्चन सिंह से कमरूद्दीन के घर तक और युनूस से नसरूद्दीन के घर तक कराए गए खड़ंजे एमबी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पाए गए।
2. *हैण्डपम्प रिबोर:* पंचायत में 6 स्थानों पर इंडिया मार्का हैण्डपम्प का रिबोर कार्य हुआ है।
3. *इंटरलाकिंग:* मुखार सिंह से उदयनारायण के घर तक इंटरलाकिंग कार्य संतोषजनक मिला।
4. *नाली खुदाई:* रामप्रसाद सिंह के खेत से चवर तक मनरेगा के तहत 2019-20 में नाली खुदाई हुई थी। 4 साल बीतने के कारण अभी कुछ जगहों पर अतिक्रमण मिला।
जांच टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सभी ने कार्यों की पुष्टि की। अधिकारियों ने रिपोर्ट में कहा कि भुगतान और गुणवत्ता दोनों नियमानुसार हैं।