जितेंद्र कुमार दास
तोपचांची में कामता भूमि विवाद को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन डुमरी विधायक जयराम महतो ने धरनास्थल पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने अधिकारियों पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों को उनका हक और अधिकार जरूर मिलेगा तथा मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।