चतरा में जमकर गरजे यूपी के उपमुख्यमंत्री कहा ‘भारत को बनाएंगे कांग्रेस मुक्त”
आगामी 20 मई को होने वाले चतरा लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चतरा पहुंचे.. इस दौरान उन्होंने पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल घटक दलों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला... कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में काबिज है तो जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती है उसका सीधा पैसा लाभुकों के खाते में पहुंच रहा है। यही कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के लोग होते तो मात्र 5 लाख करोड़ रूपया देश के लोगों तक पहुंचता और 29 लाख करोड़ रूपया ये लोग मिलजुल कर खा गए होते....पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए 400 पार चाहिए। देश के भीतर रहकर वंदे मातरम और भारत माता को गाली देने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग पर लगाम लगाने के लिए 400 पार चाहिए।