डॉ विभूति सिंह/भागलपुर

नवगछिया पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हत्या और शराब कारोबार से जुड़े 2 मामलों में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।जिसमें अवैध संबंध हत्या मामले में 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
नवगछिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड नयाटोला के समीप बीते 15 मई को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पत्नी के आवेदन पर नवगछिया थाना कांड संख्या 200/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।पुलिस ने इस मामले में पहले ही 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसी क्रम में  पुलिस ने इस कांड में संलिप्त अभियुक्त *नितिश कुमार पे0-ब्रह्मदेव साह, सा0-मनियां मोड़, थाना-नवगछिया, जिला-भागलपुर* को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध भी छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरे मामले में 10 लीटर देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।खरीक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम काजीकरण से *जालो मंडल उर्फ झालो मंडल पे0-स्व0 जगदेव मंडल, सा0-काजी कैरिया, थाना-खरीक, जिला-भागलपुर* को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 231/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में 10 लीटर देशी शराब शामिल है।
*अन्य गिरफ्तारी*- *गोपालपुर थाना कांड 255/26*: धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि0 2022 के तहत अभियुक्त *अजय मंडल पे0-स्व0 चानो मंडल, सा0-बिनौवा टोली, थाना-ईसमाइलपुर, जिला-भागलपुर* को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
*नवगछिया न्यायालय के वारंट पर*: एनबीडब्ल्यू वारंटी *वारंटी गोपाल साह पे0-राजेन्द्र प्रसाद साह, सा0-शहीद टोला चैती दुर्गा मंदिर, थाना-नवगछिया* और *पप्पू कुमार राम पे0-स्व0 राम चन्द्र राम, सा0-मुमताज मुहल्ला, थाना-नवगछिया* को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस जिला नवगछिया अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।