डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

देर शाम बाईपास थाना क्षेत्र में एक मवेशी लदी वाहन को रोका गया था। वाहन की निगरानी की जिम्मेदारी थाना के सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार  प्रभारी पदाधिकारी के रूप में मौजूद थे।चौकीदार द्वारा सूचना दी गई कि उक्त पदाधिकारी की लापरवाही अथवा संदिग्ध आचरण के कारण मवेशी लदी वाहन थाना क्षेत्र से फरार हो गई।मामले की गंभीरता, रात्रि का समय तथा पदाधिकारी के प्रथमदृष्टया लापरवाही को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सामान्य जीवनयापन भत्ता पर रखने का आदेश दिया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।साथ ही बाईपास थाना अध्यक्ष विकास कुमार को फरार वाहन की बरामदगी का निर्देश दिया गया। निर्देश के अनुपालन में थाना अध्यक्ष ने टीम के साथ पीछा कर उक्त वाहन को सहरसा जिला क्षेत्र से रात्रि लगभग 12 बजे बरामद कर लिया गया। वाहन को विधिवत थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।बरामद वाहन में काफी संख्या में मवेशी पाए गए हैं। मवेशियों एवं वाहन के तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।SSP ने स्पष्ट किया कि पुलिस ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कर्तव्यहीनता अथवा संदिग्ध आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।