logo

चंबा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ लोकसभा चुनाव

जिला चंबा में 1 जून को लोकसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है. जिला के 274079  मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 136241 पुरुष 137837 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. जिला में कुल 4 लाख 9 हजार 227 मतदाता थे. इस प्रकार मतदान की प्रतिशतता 66.97 प्रतिशत रही. यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी. 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS