वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विज्ञान संस्थान (Institute of Science) ने छात्रों के लिए MSc Life Sciences नाम से नया पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स शुरू किया है। इस दो वर्षीय कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल (Admission Portal) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह नया कोर्स जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology) और केंद्र सरकार के DBT (Department of Biotechnology) के सहयोग से स्थापित Interdisciplinary School of Life Sciences द्वारा संचालित किया जाएगा। इस कोर्स में कुल 15 सीटें हैं और पढ़ाई नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत चार सेमेस्टर में होगी।
क्या है MSc Life Sciences Program?
यह Multidisciplinary और Research-Based कोर्स है, जिसमें Botany, Zoology, Biochemistry, Biotechnology, Microbiology और Computational Biology जैसे विषयों की पढ़ाई एक साथ कराई जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक Life Sciences की गहन जानकारी देना और उन्हें स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण तथा बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों के लिए तैयार करना है।
छात्रों को मिलेगा एडवांस लैब अनुभव
कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को Advanced Lab Training, Research Methodology, Bioinformatics, Artificial Intelligence (AI) in Biology, Field Study और Research Dissertation का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही HPLC, Confocal Microscopy, Cryomicrotome और Advanced Fluorescence Microscopy जैसी अत्याधुनिक लैब तकनीकों पर काम करने का अवसर भी मिलेगा।
प्रवेश प्रक्रिया और करियर
इस कोर्स में प्रवेश CUET PG के अंकों के आधार पर होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। Biology या इससे संबंधित विषयों में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
यह कोर्स छात्रों को Research Institutes, Biotechnology Industry, Healthcare Sector और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही CSIR-UGC NET, GATE और ICMR JRF जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मजबूत आधार साबित होगा।