संवाददाता: राजन साहू,
कानपुर, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन ने बड़े उत्साह के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया। एसोसिएशन के गोल्डन प्लेटेड, सिविल लाइंस परिसर में सुबह 12:00 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक तिवारी सहित पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। साथ ही तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम से पूर्व परिसर को तिरंगे और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी यादों को भी साझा किया गया।
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह राष्ट्रीय पर्व गरिमामय तरीके से मनाया गया।