6203592707 info@raftaarmedia.com Advertise About Us Career Contact Us

रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:शाम में हाईकोर्ट के नए भवन का करेंगी उद्घाटन, कल जाएंगी खूंटी

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीधे बिरसा चौक पहुंचीं। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राजभवन पहुंच गयी हैं।


शाम में हाईकोर्ट के नए भवन का करेंगी उद्घाटन


आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके लिए 4 बज कर 40 मिनट पर राजभवन से झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन के लिए रवाना होंगी। नई बिल्डिंग का उद्घाटन कार्यक्रम शाम 5:00 से 6:00 बजे तक निर्धारित है। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे। यहां के बाद शाम 6:10 बजे राष्ट्रपति राजभवन वापस लौटेंगी। जहां रात्रि विश्राम करेंगी।


ऐसा है तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल


24 मई 2023
4 बज कर 40 मिनट पर राजभवन से झारखंड हाईकोर्ट के लिए होंगी रवाना
झारखंड हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन कार्यक्रम 5:00 से 6:00 बजे तक
6:10 बजे राजभवन वापस लौटेंगी राष्ट्रपति

25 मई 2023
सुबह 8:45 बजे राजभवन से हेलीपैड के लिए राष्ट्रपति होंगी रवाना
9:10 में खूंटी के लिए चॉपर से राष्ट्रपति होंगी रवाना
मिनिस्ट्री आफ ट्राईबल अफेयर्स भारत सरकार के द्वारा बिरसा कॉलेज खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी
12:45 बजे वापस राजभवन लौटेंगी राष्ट्रपति
दोपहर 3:30 बजे सड़क मार्ग से राष्ट्रपति जाएंगी आईआईटी, कन्वोकेशन कार्यक्रम में होंगी शामिल
शाम 5 .20 बजे वापस राजभवन लौटेंगी राष्ट्रपति

26 मई 2023
सुबह 10:45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए होंगी रवाना
सुबह 11:10 बजे एयरपोर्ट से राष्ट्रपति दिल्ली के लिए होंगी रवाना
 

Recent Posts

0 Comments

Leave a comment 💬

India