झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित रेणुका आर्ट्स के वार्षिक सम्मान समारोह में अदाणी पावर लिमिटेड, झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स और वरिष्ठ साहित्यकार संजीव शेखर को अंग्रेज़ी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्पर्श लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया.....

इस मौके पर साहित्य, पत्रकारिता, सिनेमा, खेल और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों की 15 अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। रेणुका आर्ट्स पिछले 18 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करता आ रहा है।

करीब 30 साल के बहुआयामी अनुभव वाले संजीव शेखर ने पत्रकारिता, कॉरपोरेट अफेयर्स, कम्युनिकेशन और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने Essar, Reliance Industries, Hindustan Times और Star News जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में काम किया और वर्तमान में Adani Group में हेड ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स हैं।

कॉरपोरेट करियर के साथ-साथ वे एक प्रखर अंग्रेज़ी साहित्यकार भी हैं। उनकी तीन किताबें — Beyond News (2015), Deadlock (2018) और Ride Above the Clouds (2023) — पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। इनमें Ride Above the Clouds सिर्फ दो दिनों में Amazon Bestseller बनी।

सम्मान ग्रहण करते हुए संजीव शेखर ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और उन्होंने आयोजकों के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

संजीव शेखर का यह सम्मान न केवल उनकी साहित्यिक यात्रा की उपलब्धियों को रेखांकित करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कॉरपोरेट और रचनात्मक दुनिया साथ-साथ आगे बढ़ सकती हैं।