logo

एसडीएम मंगला कुमारी की पहल: किसानों को फॉर्म आईडी के लिए जागरूक किया

मोतिहारी: अनुमंडल स्तरीय एसडीएम मंगल कुमारी ने किसानों के बीच पहुंचकर फॉर्म आईडी प्राप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने किसानों के लिए फॉर्म आईडी प्राप्त करने के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसके अनुसार किसान ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म आईडी प्राप्त कर सकते हैं।

एसडीएम मंगल कुमारी ने बताया कि फॉर्म आईडी प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, जमीन के कागजात और पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। उन्होंने किसानों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है।

एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे फॉर्म आईडी प्राप्त करें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि फॉर्म आईडी को सुरक्षित रखना आवश्यक है और इसका उपयोग करके किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS