कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत दरियापुर कफेन पंचायत स्थित इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आई.आई.पी.) की प्रखण्ड इकाई कुढ़नी, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पान समाज के गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
समारोह में मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष श्री संजय दास की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व समाज में एकता, सद्भाव और आपसी समन्वय का संदेश देता है। पार्टी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
समारोह का आयोजन समस्त पान समाज, कुढ़नी की ओर से किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में दिलीप दास, विन्देश्वर दास, रामनरायण दास, जयनरायन दास, सुबोध दास, सुनिल दास, प्रेम चन्द्र दास, सूरज प्रकाश, उपेन्द्र दास, भरथ दास, सुदिश दास, संजीत दास, राममिलन दास, संभु दास, बृजनंदन दास, दिन दयाल दास, इन्द्रदेव दास एवं अक्षय कुमार, प्रेम दास सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।