logo

गूगल का नया Preferred Sources फीचर: अब सर्च रिजल्ट में दिखेगा पसंदीदा कंटेंट

गूगल लगातार अपने सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए Preferred Sources नाम का नया फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा न्यूज सोर्स को सेलेक्ट कर सकेंगे, जिसके बाद सर्च में टॉप स्टोरीज सेक्शन में उन्हीं सोर्स से जुड़ा कंटेंट सबसे पहले दिखेगा।

कंपनी के मुताबिक, यह अपडेट खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो समाचार खोजते समय किसी भरोसेमंद साइट या पसंदीदा प्लेटफॉर्म से ही अपडेट पाना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप jagran.com को Preferred Sources में जोड़ते हैं, तो गूगल सर्च के दौरान आपको उसी का कंटेंट प्रमुखता से दिखेगा। इसके अलावा, आप किसी ट्रस्टेड लोकल न्यूज पेपर से लेकर खास ब्लॉग तक को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

गूगल ने बताया कि यूजर्स जितने चाहें उतने पसंदीदा सोर्स जोड़ सकते हैं और किसी भी समय उन्हें हटा भी सकते हैं। लैब्स प्रोग्राम के जरिए हुई शुरुआती टेस्टिंग में आधे से ज्यादा प्रतिभागियों ने चार या उससे ज्यादा सोर्स को फॉलो किया है। कंपनी ने इस फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है और यह आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Preferred Sources फीचर का इस्तेमाल ऐसे करें:

गूगल पर कोई समाचार सर्च करें।

रिजल्ट में टॉप स्टोरीज सेक्शन के दाईं ओर मौजूद आइकन पर क्लिक करें।

यहां से अपने पसंदीदा सोर्स (जैसे Jagran.com) को सेलेक्ट करें।

लिस्ट में मौजूद साइट्स से ज्यादा कंटेंट देखने के लिए पेज को रीफ्रेश करें।

इस फीचर से अब गूगल सर्च पर आपको वही न्यूज सबसे पहले मिलेगी, जिसे आप वाकई पढ़ना चाहते हैं।
 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS