झारखंड के सात गांवों की इन महिलाओं की मंईयां सम्मान योजना की किस्त अटकी, जानें वजह
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के सात गांवों की 13 महिला लाभुकों को इस माह मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली ₹2500 की राशि नहीं मिल पाएगी। विभाग ने उनके बैंक खातों और आधार विवरण में गड़बड़ी के कारण राशि भेजने की प्रक्रिया रोक दी है। इस संबंध में पंचायत सेवकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि वे लाभुकों से जल्द संपर्क कर समस्या का समाधान कराएं, ताकि अगली किश्त समय पर भेजी जा सके।
रमकंडा के बीडीओ ने स्पष्ट किया है कि जिन महिला लाभुकों के खाते और आधार में विसंगति है, उनके भुगतान अस्थायी रूप से रोके गए हैं। समस्या दूर होते ही राशि भेज दी जाएगी।
प्रभावित महिला लाभुकों के गांव और नाम
- गोबर्दाहा:मुनिया देवी
- रमकंडा:रिंकू बीबी, उषा देवी, लैलून बीबी, ललिता देवी
- मुरखुर:अजमेरी खातून
- उदयपुर:बुधनी देवी
- केरवा:रीमा देवी, अर्चना देवी
- रक्सी:कबिता देवी
- बैरिय:चमाली देवी
- बिराजपुर:परमिना खातून
- सूली:अतवारी टूटी
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिला लाभुकों को हर महीने ₹2500 दिए जाते हैं। प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज़ जल्द ठीक कराएं, ताकि भुगतान में विलंब न हो।
Raftaar Media | सच के साथ