डॉ. भास्कर चंद को फिजियो यंग अचीवर अवार्ड 2025 से सम्मानित
जामताड़ा/ दिनबंधु राउत: झारखंड के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं Physio Art Welfare Foundation के सेंट्रल हेड फिजियो डॉ. भास्कर चंद को फिजियो यंग अचीवर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जयपुर में आयोजित Impulse International के चौथे अंतरराष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. भास्कर चंद को फिजियोथेरेपी और खेल पुनर्वास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया। वे पिछले चार वर्षों से झारखंड और बिहार में मरीजों तथा खिलाड़ियों को बेहतर फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। खेल चोटों के उपचार, पुनर्वास तकनीक और फिटनेस प्रबंधन में उनके कार्यों को विशेष सराहना मिली है।सम्मेलन के दौरान उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द ईवनिंग’ के रूप में भी आमंत्रित किया गया। उन्होंने प्रिवेंट, प्रोटेक्ट, परफॉर्म : खेलों में फिजियोथेरेपी की भूमिका विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उनके प्रस्तुतीकरण को देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने काफी सराहा। इस अवसर पर Physio Art Welfare Foundation के संस्थापक डॉ. ऋतिक और डॉ. निधि ने डॉ. भास्कर चंद को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल संस्था बल्कि पूरे झारखंड और बिहार के लिए गर्व की बात है। डॉ. भास्कर चंद वर्तमान में हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और युवाओं को खेल व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Raftaar Media | सच के साथ