logo

तेज रफ़्तार कार ने पहले दूसरी कार को मारी टक्कर, फिर साइकिल सवार की कुचला

चंडीगढ़ सेक्टर -37डी की मार्केट के बाहर एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे के दौरान सड़क से गुजर रहा एक साइकिल सवार और कार चालक भी उसकी चपेट में आ गए । सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी , सूचना मिलते ही पीसीआर ने मौक़े पर पहुँच घायल साइकिल सवार को जीएमएसएच -16 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया ।वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आई दूसरी कार के चालक वकील अमन कोंडल ने पुलिस को बताया की , वह मार्केट में किसी काम से आए थे, जैसे ही वह बाहर निकले तभी एक तेज़ी से आ रही सफेद रंग की वैन्यू कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और दो-तीन बार सड़क पर घूमने के बाद एक साइकिल चालक से टकरा कर पलट गई । हादसे में घायल साइकिल सवार की पहचान सतीश निवासी सेक्टर -37डी चंडीगढ़ के रूप में हुई है, उन्हें सर और पांव में गंभीर चोटें आई हैं । पुलिस ने वैन्यू कार के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS)2023 की धारा 281 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS