नई दिल्ली में ‘संगठन पर्व’ के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न, डॉ. प्रदीप वर्मा ने दी बधाई
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत संपन्न हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर डॉ. वर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति उनकी गहरी समझ और कार्यकर्ताओं के साथ सशक्त संवाद पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में, तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की युवा ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और संगठनात्मक क्षमता के साथ भाजपा ‘अंत्योदय’ और ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करेगी।
डॉ. वर्मा ने यह भी कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होकर देश के विकास और सामाजिक न्याय के लक्ष्यों को नई गति प्रदान करेगी।
Raftaar Media | सच के साथ