नेता नहीं बहन और बेटी बनकर काम करूंगी- आरती देवी
सरिया/गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर निकाय क्षेत्र में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आरती देवी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं।
जनता से संवाद के दौरान आरती देवी ने कहा कि वह नेता बनकर नहीं बल्कि क्षेत्र की बहन और बेटी बनकर काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, नाली और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
आरती देवी ने कहा कि नगर क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए विशेष योजनाओं पर काम करने का भी आश्वासन दिया।
नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है और प्रत्याशी लगातार लोगों के बीच जाकर समर्थन जुटा रहे हैं।
Raftaar Media | सच के साथ