पविया मंडल कार्यालय में बीएलए-2 गठन को लेकर बैठक, 366 बूथों पर मजबूत संगठन निर्माण पर जोर
जामताड़ा से दिनबंधु राउत:जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के पविया मंडल कार्यालय में बीएलए-2 के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा के बीएलए प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बीएलए-2 के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। हरिमोहन मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिले के सभी 366 बूथों पर बीएलए-2 का गठन करेगी।उन्होंने कहा कि बीएलए-2 पार्टी के लिए एक ईमानदार, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता होना चाहिए, जो पूरी वफादारी के साथ संगठन के हित में कार्य करे। ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलए-2 का चयन मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष के माध्यम से किया जाएगा।हरिमोहन मिश्रा ने आगे कहा कि बीएलए-2 प्रत्येक मतदाता की गहन समीक्षा बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ मिलकर करेगा। मतदाता सूची में सही और गलत प्रविष्टियों की बारीकी से जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके।उन्होंने आश्वासन दिया कि बीएलए-2 को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य है कि जामताड़ा जिले के सभी 366 बूथों पर भाजपा का एक मजबूत, ईमानदार और सजग सिपाही बीएलए-2 के रूप में खड़ा किया जाए, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिले। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बीएलए की जिम्मेदारी हरिमोहन मिश्रा को मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा तेज है कि आने वाले समय में जामताड़ा जिले में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त एवं संगठित रूप में सामने आएगा।बैठक में मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सिंह के अलावा दुबराज सिंह, निमाई सेन, ताकेश सिंह, मोहन मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Raftaar Media | सच के साथ