ICC Women World Cup 2025::आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होगा। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी 30 सितंबर को गुवाहाटी के डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पाकिस्तान की महिला टीम इस सेरेमनी में शामिल नहीं होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और भारत के बीच हुए समझौते के तहत अगले तीन साल तक दोनों देशों की टीम्स एक-दूसरे के देश में नहीं खेलेंगी।

पाकिस्तानी टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी। टीम 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी और भारत से 5 अक्टूबर को भिड़ेगी। फातिमा सना टीम की कप्तान हैं, जबकि मुनीबा अली उप-कप्तान हैं।

पाकिस्तानी टीम शेड्यूल:

2 अक्टूबर: बनाम बांग्लादेश, कोलंबो
5 अक्टूबर: बनाम भारत, कोलंबो
8 अक्टूबर: बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो
15 अक्टूबर: बनाम इंग्लैंड, कोलंबो
18 अक्टूबर: बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो
21 अक्टूबर: बनाम साउथ अफ्रीका, कोलंबो
24 अक्टूबर: बनाम श्रीलंका, कोलंबो