गौनाहा प्रखंड अंतर्गत इंडो-नेपाल सीमा से सटे भिखना ठोरी गांव के निवासियों को वासगीत पर्चा दिलाने का मामला अब विधानसभा तक पहुंच गया है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर राम ने बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से भिखना ठोरी के ग्रामीणों को अविलंब वासगीत पर्चा देने की मांग की। उन्होंने सदन में कहा कि भिखना ठोरी के लोग सैकड़ों वर्षों से वहां निवास कर रहे हैं, इसके बावजूद आज तक गांव को राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिल सका है, जिससे ग्रामीण मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं।
विधायक ने सरकार का ध्यान इस ओर दिलाते हुए कहा कि भिखना ठोरी में रेलवे स्टेशन, जॉर्ज पंचम अतिथि गृह, कस्टम कार्यालय, सरकारी विद्यालय, डाकघर, आंगनबाड़ी केंद्र, सोलर पैनल से बिजली आपूर्ति, पेयजल के लिए बोरिंग तथा जन वितरण प्रणाली जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद वासगीत पर्चा नहीं मिलने से ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जब सरकार यहां विभिन्न योजनाओं के तहत सुविधाएं दे रही है, तो वासगीत पर्चा देने में देरी समझ से परे है।
ग्रामीण सह पूर्व मुखिया दयानंद साहनी, मदन साह, उमेश साहनी, सुनेश साहनी, राइस खान, आजाद आलम, प्रभु साह, सुरेश साह, जितेंद्र सिंह, शदानंद साह, पूर्व वार्ड सदस्य धन्नू देवी, मोतीलाल पासवान और हरेंद्र साह समेत अन्य लोगों ने बताया कि आजादी से पहले नरकटियागंज से भिखना ठोरी तक रेलमार्ग संचालित था, जिसे बड़ी लाइन परियोजना के नाम पर बंद कर दिया गया। गांव का मतदान केंद्र संख्या 267 है और यहां के लोग नियमित रूप से मताधिकार का प्रयोग करते हैं, बावजूद इसके उन्हें राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिला।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पूर्व दौरे का उल्लेख करते हुए सड़क, बिजली, अस्पताल, रेल सेवा और वासगीत पर्चा की मांग दोहराई। उनका आरोप है कि वन विभाग की आपत्तियों के कारण प्राथमिक विद्यालय का विकास कार्य बाधित है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अस्पताल और पक्की सड़क नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को 20 किलोमीटर दूर गौनाहा रेफरल अस्पताल ले जाना पड़ता है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण एंबुलेंस सेवा भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती।
विधानसभा में मुद्दा उठाने पर ग्रामीणों ने विधायक नंदकिशोर राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द सकारात्मक पहल
Raftaar Media | सच के साथ