मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसी पहाड़ी में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
मिहिजाम:मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसी पहाड़ी गांव में शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना तुरंत मिहिजाम थाना को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों और थानों से संपर्क कर रही है। साथ ही गुमशुदगी से जुड़े मामलों की भी जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। वही थाना प्रभारी ने इस मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो महिला की पहचान, मौत के कारण और घटना की पृष्ठभूमि की गहनता से जांच कर रही है। वही थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जल्द ही महिला की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।
Raftaar Media | सच के साथ