logo

मीडिया के सवाल पर भड़के राजद विधायक भाई वीरेंद्र, दिया मर्यादा तोड़ बयान- कहा-“पगला गया है का रे?”

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज खासा चर्चा में रहा।राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया,लेकिन इस दौरान एक बड़ी बात सबके बीच सवाल बनकर उभरी..सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी..राज्यपाल के अभिभाषण जैसे महत्वपूर्ण मौके पर..तेजस्वी यादव दिल्ली में थे, और उनकी अनुपस्थिति को लेकर..सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएँ चल रही थीं..इसी मुद्दे पर जब मीडिया नेआरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र से सवाल पूछा—तो माहौल अचानक गर्म हो गया।भाई वीरेंद्र सवाल सुनते ही ग़ुस्से में भड़क उठे,और भाषा की मर्यादा तोड़ते हुए मीडिया कर्मी से कह बैठे—“पगला गया है का रे?”और इतना कहकर वह आगे बढ़ गए।उनकी तेज प्रतिक्रिया पर फिर से सवाल उठने लगे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS