रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान सुबह से ही शुरू हो चुकी है। राजधानी रांची में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो ने भी मतदान किया।मतदान के बाद रौशनी खलखो ने रफ्तार मीडिया के विशेष संवाददाता सौरभ राय से बातचीत करते हुए कहा कि लंबे लड़ाई के बाद अब शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डर चुकी है, इसलिए चुनाव ईवीएम से नहीं कराकर बैलेट पेपर से कराया जा रहा है। उनके अनुसार बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*एक ही परिवार के सदस्य अलग अलग वार्ड में, बढ़ी परेशानी*
रौशनी खलखो ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक बड़ी समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग अलग वार्डों में दर्ज हैं, जिसके कारण उन्हें अलग अलग स्थानों पर जाकर मतदान करना पड़ रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।