logo

रामनवमी कमिटी अध्यक्ष जुगल किशोर ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, पूनम सिंह को दिया समर्थन

पलामू से मिथिलेश यादव की रिपोर्ट

मेदिनीनगर: आज रामनवमी कमिटी के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी के नावाटोली स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने नगर निगम चुनाव नहीं लड़ने का औपचारिक ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
जुगल किशोर जी ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वे उसके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और आने वाले चुनाव में पूनम सिंह के समर्थन में पूरी ताकत से पार्टी के साथ काम करेंगे।
इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद जी ने जुगल किशोर जी के इस त्याग और समर्पण को नमन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जुगल किशोर जी का यह फैसला पार्टी के लिए प्रेरणादायी है और संगठन इसे हमेशा याद रखेगा।
वहीं, महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिंह ने पार्टी नेतृत्व और जुगल किशोर जी के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने और मेदिनीनगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS