लालू के बयान.. “कोई माई का लाल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता” पर छिड़ी जंग
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा एक कार्यक्रम में यह कहा गया कि कोई माई का लाल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता है वाले बयान पर जदयू के प्रमुख प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार का हर बेटा और बेटी माई का लाल है जिसने तय कर रखा है की नौकरी के बदले जमीन नहीं देंगे. राजनीति में ऐसे बयान का कोई निहितार्थ नहीं है पहले आपको यह बताना चाहिए की एक कार्यक्रम में जिस तरह से राजनीति को शर्मशार किया उस पर आपको जवाब देना चाहिए.
वहीं बीजेपी के विधायक लखेंदर पासवान ने कहा कि बिहार के सीएम कौन होगा यह जनता तय करेगी. बिहार के मुस्लिम समाज भी जान रहे हैं लालू प्रसाद यादव मुस्लिम समाज अगर ही इतना शुभचिंतक हैं तो किसी यादव के परिवार से ही क्यों नहीं मुख्यमंत्री का नाम का जिक्र करते हैं. किसी भी मुस्लिम चेहरे को वह मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बना सकते हैं.
Raftaar Media | सच के साथ