logo

सॉफ्ट पोर्न कंटेंट पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, Ullu, ALTT समेत कई ऐप्स और वेबसाइट्स बैन

नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने देश में तेजी से बढ़ रहे अश्लील और आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Ullu, ALTT, DesiFlix और Big Shotsजैसे लोकप्रिय ऐप्स को बैन कर दिया है।

सरकार ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर25 वेबसाइट्सको तुरंत ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश देशभर के सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को दिया गया है ताकि इस तरह की सामग्री कीपहुँच को पूरी तरह रोका जा सके।

आईटी नियमों का उल्लंघन

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ये ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के अंतर्गत बनाए गएआईटी नियम, 2021 का उल्लंघन कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स पर इरॉटिक वेब सीरीज और अश्लील कंटेंट की भरमार थी, जिसकी शिकायतें लगातार सरकार को मिल रही थीं।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2025 में भी मंत्रालय ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए19 वेबसाइट्स, 10 मोबाइल ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को बैन किया था। उस समय भी मुख्य कारण अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट का प्रसार था।

सरकार की चेतावनी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को आईटी कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई ऐप या वेबसाइट इसका उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। MeitY का कहना है कि “ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन की स्वतंत्रता के नाम पर समाज के नैतिक ताने-बाने को नुकसान नहीं पहुँचा सकते।”

 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS